वाम दलों ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022। वाम दलों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘धर्मनिरपेक्ष’’ भारत की रक्षा करने वाले ‘‘सेनानी’’ के रूप में याद किया जाएगा। यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को निधन को गया। वह 82 वर्ष के थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘वंचित एवं पिछले तबकों के हितों के हिमायती मुलायम सिंह यादव ने भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखते हुए देश के लिए एक अहम समय में धार्मिक कट्टरता के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ी।’’ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता बिनय विश्वम ने भी यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी को ऐसे अडिग सेनानी के रूप में याद किया जाएगा, जो धर्मनिरपेक्ष भारत की रक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़े रहे।’’ विश्वम ने कहा, ‘‘दबे हुए लोगों के अधिकारों के प्रति राम मनोहर लोहिया के पक्के अनुयायी के रूप में उनकी प्रतिबद्धता दृढ़ थी।’’
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
