दशहरे पर भी जेल में ही रहेंगे संजय राउत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई
मुबंई, मंगलवार, 04 अक्टूबर 2022। महाराष्ट्र में मुंबई की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने गोरेगांव पात्रा चाल जमीन घोटाले मामले में शिवसेना नेता संजय राउत की हिरासत अवधि दस अक्टूबर तक बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने श्री राउत को पात्रा चाल के पुर्ननिर्माण परियोजना में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप मे एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी अदालत ने 19 सितंबर को संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत को पात्रा चॉल घोटाला केस में 1 अगस्त को ED ने गिरफ्तार किया था। वह तब से जेल में बंद हैं। और आज फिर से न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ने से वे दशहरे पर भी जेल में ही रहेंगे।
Similar Post
-
उत्तराखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी सहित दो बदमाश गिरफ्तार
देहरादून, रविवार, 26 अप्रैल 2026। उत्तराखंड पुलिस ने पश्चिमी उत ...
-
आप ने पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध राज्यसभा सभापति से किया
नई दिल्ली, रविवार, 26 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सं ...
-
वाराणसी में भीषण गर्मी के मद्देनजर काशी विश्वनाथ पर लगा शावर, मंदिरों में एसी-कूलर
वाराणसी (उप्र), रविवार, 26 अप्रैल 2026। वाराणसी में बढ़ती गर्मी क ...
