जम्मू कश्मीर के उधमपुर में क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 67 घायल
उधमपुर/जम्मू, सोमवार, 03 अक्टूबर 2022। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस मुंगरी खोर गली से उधमपुर शहर जा रही थी। बस जैसे ही क्रीमाची मानसर पहुंची, एक घुमावदार मोड़ से गुजरने के दौरान ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अधिकारियों ने बताया कि वाहन पलटकर 40 फुट नीचे जा गिरा। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 67 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में अधिकतर छात्र और कार्यालय जाने वाले यात्री हैं जिनकी हालत स्थिर है।
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
