केंद्र के नोटबंदी के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 28 सितंबर 2022। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह, 2016 में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति एस. ए. नजीर की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने कहा कि यदि याचिकाएं एक सैद्धांतिक प्रक्रिया की दृष्टि से दायर की गई हैं तो इनका संज्ञान लिया जाएगा। इस पीठ में न्यायमूर्ति बी. आर. गवई, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना भी शामिल रहे। पीठ केंद्र के आठ नवंबर, 2016 के निर्णय को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
