मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी
- कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में पदों का पुनर्गठन
- 11 नवीन पदों के सृजन से मिलेंगे पदोन्नति के अवसर
जयपुर, रविवार, 25 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में पदों के पुनर्गठन तथा 11 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें संयुक्त निदेशक के 3, उप निदेशक 6 एवं सहायक निदेशक के 2 नवीन पद शामिल हैं। गहलोत के इस निर्णय से विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति के समुचित अवसर मिलेंगे। साथ ही, रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार आशार्थियों का पंजीयन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का संचालन व रोजगार मेलों का आयोजन सुगमता से हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट 2022-23 में विभिन्न सेवाओं/कैडर के कार्मिकों के लिए पदोन्नति के समुचित अवसर प्रदान करने हेतु आवश्यकतानुसार पुनर्गठन तथा प्रमोशनल पोस्ट की संख्या में वृद्धि करने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की अनुपालना में मुख्यमंत्री द्वारा यह मंजूरी दी गई है।
Similar Post
-
जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना
मुंबई, शनिवार, 09 मई 2026। महाराष्ट्र में जनगणना अभियान के तहत ए ...
-
पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया
चेन्नई, शनिवार, 09 मई 2026। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्था ...
-
ओडिशा में सड़क घटनाओं में दो लोगों की मौत, 30 घायल
भुवनेश्वर, शनिवार, 09 मई 2026। ओडिशा के गंजाम, मयूरभंज और सुंदरग ...
