जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LOC के निकट दो आतंकवादी ढेर, जांच जारी
श्रीनगर, रविवार, 25 सितंबर 2022। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया कि सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के माछिल इलाके में नियंत्रण रेखा पर टेकरी नार के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने कहा कि दो एके 47 राइफल, दो पिस्तौल और चार हथगोले बरामद किए गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
