चीन में यात्री बस पलटने से 27 लोगों की मौत, 20 घायल
बीजिंग, रविवार, 18 सितंबर 2022। दक्षिणी चीन के गुइझोऊ प्रांत में रविवार को यात्री बस के पलट जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये। संदू काउटी पुलिस ने वीबो पर जारी पोस्ट में यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब 47 यात्रियां से भरी बस गुइझोऊ प्रांत के कियानान बुएई और मियाओ स्वायत्त प्रान्त में एक्सप्रेस वे पर पलट गयी। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
