राज्यपाल मिश्र, मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
जयपुर, शनिवार, 17 सितंबर 2022। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्य के अन्य नेताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी व उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। राज्यपाल मिश्र ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ा है और देश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों में कर्तव्य एवं दायित्व बोध जगाने और सांस्कृतिक मूल्यों की नींव मजबूत करने में अतुलनीय योगदान दिया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि वे उनके स्वस्थ तंदुरुस्त व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। मोदी शनिवार को 72 साल के हो गए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किए।
Similar Post
-
नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, बोले- डर गए, इसलिए पुराने केस में किया गिरफ्तार
मुंबई, रविवार, 20 सितंबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस् ...
-
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के बीच कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ में हाईअलर्ट
जम्मू, रविवार, 20 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ, सांबा, उधमपु ...
-
दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, रविवार, 20 सितंबर 2026। उत्तर दिल्ली के अलीपुर इलाके ...
