राज्यपाल से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
जयपुर, मंगलवार, 13 सितंबर 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों अवहद निवृत्ति सोमनाथ, गौरव बुड़ानिया, जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर, रवि कुमार, रिया डाबी और सलुंखे गौरव रवीन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने पदेन कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया। हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक सुधांश पंत ने राज्यपाल श्री मिश्र को इन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यों की जानकारी दी।
Similar Post
-
बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस परिसर की जांच में जुटी
बेगूसराय/खगड़िया, सोमवार, 09 मार्च 2026। बिहार के बेगूसराय सिवि ...
-
दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली के नांगलोई में सोमवार क ...
-
दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम त ...
