मूसेवाला हत्या मामले में एनआईए का कई ठिकानों पर छापा
नई दिल्ली, सोमवार, 12 सितंबर 2022। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों की तलाश के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली समेत पांच राज्यों में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। एनआईए सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में झरोदाकलां एवं अलीपुर तथा अन्य इलाकों में गैँगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, टिल्लू ताजपुरिया और नीरज बवानिया के ठिकानों पर छापे मारे गये। यह कार्रवाई हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी जारी है। हाल ही में मूसेवाला मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार (कनाडा स्थित गैंगस्टर) गिरोह के तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह भी पता चला है कि ये तीनों आरोपी कुलदीप उर्फ कशिश और प्रियवर्त उर्फ फौजी के सीधे संपर्क में रहने के लिए कुछ ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच के दौरान, यह पता चला कि वे गोल्डी बरार के नियमित संपर्क में भी थे, जिन्होंने कथित तौर पर 29 मई की हत्या के लिए रसद सहायता, ठिकाने और हथियार प्रदान किए थे।
Similar Post
-
बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस परिसर की जांच में जुटी
बेगूसराय/खगड़िया, सोमवार, 09 मार्च 2026। बिहार के बेगूसराय सिवि ...
-
दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली के नांगलोई में सोमवार क ...
-
दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम त ...
