झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए
सरायकेला (झारखंड), शुक्रवार, 02 सितंबर 2022। झारखंड के सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा, झारखंड जगुआर और राज्य पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान ये माओवादी मारे गए। कोल्हान संभाग के उप महानिरीक्षक अजय लिंडा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कुचाई थाना क्षेत्र के बरुदा जंगल में एक अभियान के दौरान सीपीआई (माओवादी) के दो सदस्य मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि बल ने शवों को बरामद कर लिया है और उनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद भी मिला है। उन्होंने कहा कि अंतिम जानकारी मिलने तक सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
