तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष सुबल भौमिक को किया बर्खास्त
अगरतला, बुधवार, 24 अगस्त 2022। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष सुबल भौमिक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी में शामिल होने के एक वर्ष के अंदर ही आज अचानक बर्खास्त कर दिया गया। पार्टी ने एक बयान में कहा , “सुबल भौमिक को तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष के रूप में उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है। राज्य के प्रभारी राजीव बनर्जी और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक पार्टी के कामकाज को देखेंगे।” एक रिपोर्ट के मुताबिक श्री भौमिक भारतीय जनता पार्टी में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें हालांकि अभी इस संबंध में अंतिम आदेश नहीं प्राप्त हुआ है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
