मुंबई पुलिस को मिले धमकी भरे संदेशों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए: अजित पवार
नागपुर, शनिवार, 20 अगस्त 2022। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस को मिले उन संदेशों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, जिनमें ”26/11 जैसे हमले” की धमकी दी गई है। अजित ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले पर गौर करने की जरूरत है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पवार ने यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य का पुलिस विभाग ऐसी स्थितियों से निपटने में काफी सक्षम है। मुंबई पुलिस की यातायात विंग को अपने हेल्पलाइन नंबर पर कई लिखित संदेश मिले हैं, जिनमें ”26/11 जैसे हमले” की धमकी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में सिलसिलेवार आंतकवादी हमले हुए थे, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पवार ने कहा, ”राज्य सरकार को इस खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए। हमारी पुलिस ऐसी स्थितियों में बहुत सक्षम है, लेकिन केंद्रीय एजेंसियों को भी इस मामले को देखना चाहिए।” उन्होंने कहा कि जब भी किसी राज्य को ऐसी धमकियां मिलें तब केंद्रीय और अन्य सभी एजेंसियों को उन पर गौर करना चाहिए।
Similar Post
-
नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा'
जोरहाट, सोमवार, 14 सितंबर 2026। असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने ...
-
ब्रिक्स 2026 की सफलता भारत की वैश्विक कूटनीतिक ताकत का प्रमाण : एस जयशंकर
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्र ...
-
बाढ़ से बेहाल बिहार के साथ केंद्र कर रहा भेदभाव, गुजरात में बारिश पर भी पैकेज : तेजस्वी यादव
पटना, सोमवार, 14 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
