शोपियां कासो अभियान के दौरान आतंकवादियों हथगोले फेंके
श्रीनगर, बुधवार, 17 अगस्त 2022। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में कल रात घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हथगोले फेंके। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आज यहां बताया कि हमले में किसी को नुकसान या चोट नहीं पहुंची लेकिन आतंकवादी घेराबंदी से बचकर भाग गये। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात कुटपोरा शोपियां में सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना पर तलाशी और घेराबंदी (कासो) अभियान शुरु किया था। पुलिस के ट्वीट में कहा, 'तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंके। जिसके बाद तलाशी दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस और सुरक्षा बलों को एक घर के अंदर से छुपाकर रखे गये हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इससे पहले मंगलवार को जिले में आतंकवादियों ने हमलाकर एक कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके भाई घायल कर दिया था।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
