जम्मू में छह शव बरामद, एसआईटी गठित
जम्मू, बुधवार, 17 अगस्त 2022। जम्मू पुलिस ने बुधवार को शहर के बाहरी सिध्रा इलाके में दो मकानों से छह शव बरामद किये और मौत की कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा कि शव आज सुबह तवी विहार इलाके के दो मकानों से मिल थे जिनमें तीन शव महिलाओं के एक हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी अस्पताल भेज दिया गया है। कोहली ने कहा, 'मौत की कारणों की जांच के लिए श्री संजय शर्मा (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है जिनमें श्री प्रदीप कुमार (एसडीपीओ नगरोटा), इंस्पेक्टर विश्व प्रताप (थाना प्रभारी नगरोटा) और एसआई माजिद हुसैन (आईसी पीपी सिध्रा) शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'आशंका है कि सभी को जहर देकर मारा गया है। जांच के बाद ही हालांकि सही कारणों का पता चल पाएगा। कानूनी औपचारिकताओं के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतकों की पहचान नूर उल हबीब, सकीना बेगम, सजाद अहमद, नसीमा अख्तर, रुबीना बानो और जफर सलीम के रूप में हुई है। रिपोर्टों के अनुसार शव आंशिक रूप से सड़ चुके हैं। सभी छह परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
