मैनपुरी में मकान तोड़ कर घुसा ट्रक,चार मरे छह घायल
मैनपुरी, मंगलवार, 16 अगस्त 2022। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक के घर में घुसने से गृहस्वामी समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर खिरिया पीपर गांव के निकट सोमवार देर रात सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। ट्रक में सवार दो लोगों की भी जान गई है जबकि छह लोग घायल हैं। ट्रक में आठ लोग सवार थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मलबे में भी एक शख्स के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। उन्होने बताया कि मृतकों में मकान स्वामी रिटायर्ड उपनिरीक्षक विश्राम सिंह (61), उनकी पत्नी विनोद कुमारी (58), ट्रक चालक कवींद्र निवासी रुद्रपुर, विष्णुगढ़ जिला कन्नौज, परिचालक अंकित निवासी कुंदरकोट अहिरवां, जिला औरैया शामिल है। घायलों में मुनेश कुमार (35) निवासी रुद्रपुर विशुन गढ़ जिला कन्नौज, रामनारायण निवासी रुद्रपुर विशुन गढ़ जिला कन्नौज, संजीव (40) निवासी रुद्रपुर कन्नौज, सुनील (24) भोजपुर कन्नौज, देवेंदर (40) रुद्रपुर विशुन गढ़ कन्नौज और अखिलेश (19) निवासी रुद्रपुर विशुनगढ़ कन्नौज शामिल हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
