आदिवासियों के सम्मान के दिन मध्यप्रदेश में उन पर हुई गोलीबारी: दिग्विजय
भोपाल, बुधवार, 10 अगस्त 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी तहसील में वन विभाग की गोलीबारी में एक आदिवासी की मौत की निंदा करते हुए कहा कि आदिवासियों के सम्मान के दिन मध्यप्रदेश में वन विभाग के कर्मचारियों ने उन पर गोलीबारी की। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि कल जब आदिवासी समुदाय की संस्कृति और सम्मान में सभी जगह समारोह किए जा रहे थे, तब लटेरी में वन विभाग ने आदिवासियों पर फ़ायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वे इस घटना की घोर निंदा करते हैं।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
