हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022। लोकसभा में सत्तपक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। एक बार स्थगन के बाद पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू की वैसे ही सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने स्थान पर हंगामा करने लगे। सत्तापक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के माफ़ी मांगने को लेकर नारेबाज़ी करने लगे जबकि कांग्रेस के सदस्य तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे। हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी ने ज़रूरी कागजात सभा पटल पर रखवाए। पीठासीन अधिकारी ने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपने-अपने स्थान पर जाने का आग्रह लेकिन हंगामा बढ़ता गया जिसके कारण सदन दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे सदन के समवेत होने पर पीठासीन अधिकारी किरीट भाई सोलंकी ने प्रश्न काल शुरू करने के लिए विपक्षी सदस्यों से सीट पर बैठने की अपील की जो पहले से ही नारेबाजी और शोरगुल कर रहे थे।सदन में अव्यवस्था देख कर श्री सोलंकी ने दो मिनट के अंदर कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
