राज्यसभा ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, मंगलवार, 26 जुलाई 2022। राज्यसभा ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में आते ही सबसे पहले सदस्यों से कहा कि आज कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में आज के ही दिन हमारे जांबाज सैनिकों ने बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों में दुश्मन को हराकर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि देश के रणबांकुरों ने असाधारण वीरता, हिम्मत और साहस का परिचय देते हुए दुश्मन को कारगिल की चोटियों से खदेड़ दिया था। उनकी यह बहादुरी और वीरता आने वाली पीढिय़ों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इसके बाद समूचे सदन ने देश की आन, बान और शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
