संसद में सप्ताह का एक दिन ऐसा हो जब विपक्ष अपनी मर्जी से किसी विषय पर चर्चा कर सके: सिब्बल
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 जुलाई 2022। संसद के दोनों सदनों में जारी गतिरोध की पृष्ठभूमि में निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बृहस्पतिवार को कहा कि सप्ताह में एक दिन ऐसा तय होना चाहिए जब विपक्षी सदस्य किसी भी विषय पर चर्चा कर सकें और सरकार को इसे रोकने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संसद में गतिरोध है। कामकाज की शुरुआत के लिए नियमों में बदलाव हो। सप्ताह में एक दिन ऐसा नियत हो जब विपक्ष अपनी मर्जी से किसी विषय पर चर्चा कर सके। सरकार के पास इसे वीटो करने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।’’ सिब्बल ने कहा, ‘‘चर्चा के बिना कोई विधेयक पारित नहीं होना चाहिए। इस पर विपक्ष को सहयोग करना चाहिए।’’
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
