महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा
- मकान ढहने से दो लोगों की मौत, तीन घायल
नागपुर, मंगलवार, 19 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर जिले के चंदूर बाजार तालुका के फुबगांव गांव की है। अमरावती में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढांचा गिरने से मकान में रहने वालों में से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया और घटना में आई चोट के इलाज के लिए अमरावती जिला अस्पताल में भेजा गया है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
