मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में गिरी यात्री से भरी बस, अब तक 13 शव बरामद
नई दिल्ली, सोमवार, 18 जुलाई 2022। मध्य प्रदेश में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। यहां के धार जिले में एक यात्री से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों को बचा लिया गया है जबकि अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं। इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने कहा कि वे ईश्वर से सभी के सकुशल रखने की कामना करते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- धार जिले में खलघाट में नर्मदा नदी में सवारियों से भरी एक बस के गिरने की दुखद जानकारी मिली है। मैं सरकार और प्रशासन से मांग करता हूं कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर लोगों को राहत प्रदान पहुंचाने का काम किया जा सके।
Similar Post
-
निष्पक्ष मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला, केरल चुनाव वैश्विक मॉडल बनेगा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
कोच्चि, शनिवार, 07 मार्च 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कु ...
-
कटनी में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
कटनी (मप्र), शनिवार, 07 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में श ...
-
तृणमूल ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच में अनियमितताओं का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 07 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयो ...
