हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं : प्रतिभा सिंह
नई दिल्ली, बुधवार, 13 जुलाई 2022। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी में उन्हें ‘‘घुटन’’ महसूस हो रही है। भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम के मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद सिंह ने यह टिप्पणी की है। प्रतिभा ने एक बयान में कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी के भीतर जारी कलह के कारण उन्हें घुटन महसूस होती है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, एआईसीसी के सचिव सुधीर शर्मा और तिजेंद्र बिट्टू की मौजूदगी में खीमी राम कांग्रेस में शामिल हो गए थे। खीमी राम का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों तथा फैसलों से ‘‘आजिज आ चुके’’ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी शक्ति से आगे बढ़ रही है।
Similar Post
-
निष्पक्ष मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला, केरल चुनाव वैश्विक मॉडल बनेगा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
कोच्चि, शनिवार, 07 मार्च 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कु ...
-
कटनी में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
कटनी (मप्र), शनिवार, 07 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में श ...
-
तृणमूल ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच में अनियमितताओं का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 07 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयो ...
