खाड़ी देशों में भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), सोमवार, 11 जुलाई 2022। फर्जी वीजा- पासपोर्ट के आधार पर खाड़ी देशों में भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सोमवार को पुलिस गिरफ्तार किया और उनके पास से फर्जी वीजा पासपोर्ट एवं नगद आदि बरामद किया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस -वन की पुलिस ने आशुतोष पांडे, प्रवीण कुमार गौर उर्फ विक्रांत, इमरान खान को गिरफ्तार किया। सिंह के अनुसार इन तीनों के पास से पुलिस ने 15 पासपोर्ट तथा फर्जी वीजा आदि बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
