ठाणे में इमारत की लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बचाया गया
ठाणे, सोमवार, 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजिला इमारत की लिफ्ट में सोमवार को सात लोग फंस गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। उन्होंने बताया कि इमारत में पुलिस आवासीय क्वार्टर हैं। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि लिफ्ट इमारत की दूसरी मंजिल पर फंस गई थी।
उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न में ग्यारह बज कर करीब पंद्रह मिनट पर सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मी लिफ्ट को खोलने में कामयाब रहे और आधे घंटे के भीतर लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को बचा लिया। अधिकारियों ने बताया कि लिफ्ट खराब होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
