कश्मीर में एनआईए ने की कई जगह छापेमारी
श्रीनगर, शुक्रवार, 24 जून 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने कई जगह छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि एनआईए की टीमों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहयोग से बारामूला, अनंतनाग, बांदीपोरा, सोपोर, पुलवामा और श्रीनगर सहित विभिन्न जिलों में छापेमारी की। उन्होंने कहा कि जम्मू के कठुआ क्षेत्र में भी छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि ये छापेमारी किस विशेष आतंकवाद विरोधी मामले में की जा रही है।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
