मुंबई की इमारत में आग लगी, 11 लोगों को बचाया गया
मुंबई, रविवार, 19 जून 2022। उत्तरी मुंबई की एक रिहायशी इमारत में शनिवार रात आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, दमकल नियंत्रण कक्ष को रात करीब 12.25 बजे फोन पर बोरीवली उपनगर स्थित ‘धीरज सवेरा’ इमारत में आग लगने की सूचना मिली। नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट में लगी थी और घबराए लोगों ने बचने के लिए 15वीं मंजिल पर जाकर शरण ली थी।
अधिकारी के अनुसार, दमकल की सात गाड़ियां, आठ जंबो टैंकर, एम्बुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन महिलाओं और आठ अन्य लोगों (आग से प्रभावित फ्लैटों के निवासियों) को इमारत से सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।’’ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।
Similar Post
-
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने तेज रफ्तार कार पीछा कर शराब बरामद की, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली ...
-
अगर खरगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनते हैं तो पार्टी में सभी उनका स्वागत करेंगे : परमेश्वर
बेंगलुरु, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमे ...
-
एमवीए, शिवसेना, राकांपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अभी तक नहीं किये हैं उम्मीदवार घोषित
मुंबई, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास ...
