मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
जयपुर, शनिवार, 18 जून 2022। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रतिष्ठित पंजीकृत कोचिंग संस्थाओं एवं अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री ओपी बुनकर ने बताया कि इच्छुक कोचिंग संस्थाओं के नवीन, नवीनीकरण और अतिरिक्त परीक्षाओं के प्रस्ताव 15 जून से तथा कोचिंग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 01 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
