जम्मू में यात्री बस से विस्फोटक सामान बरामद, हो सकती थी बड़ी घटना
जम्मू, बुधवार, 15 जून 2022। जम्मू के बाहरी इलाके झज्जर कोटली में आज एक यात्री बस से पुलिस को विस्फोटक सामान मिला। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि यहां झज्जर कोटली के पास नाकेबंदी पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान यात्री बस से विस्फोटक के रूप में जिलेटिन की छड़ें मिली। उन्होंने कहा, “बम निरोधक दस्ते को तुरंत कार्य पर लगाया गया और विस्फोटक को निष्क्रिय किया गया।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि डोडा से जम्मू आ रही बस में विस्फोटक से भरा बैग पाया गया था। उन्होंने कहा कि बस को नाके पर रोका गया और तलाशी के दौरान बस में एक बैग से जिलेटिन की छड़ें, विस्फोट उपकरण और तार जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गयी है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
