मूसावाला हत्याकांड मामले में शार्पशूटर संतोष जाधव गिरफ्तार
पुणे, सोमवार, 13 जून 2022। महाराष्ट्र में पुणे की ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में संदिग्ध शार्पशूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जाधव के अलावा उसके सहयोगी महाकाल को भी गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस के अधिकारी ने कहा कि जाधव और महाकाल के लिए पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर तलाशी शुरू की थी। इस संबंध में रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर उनकी तस्वीरें भेजी गयीं। पुलिस ने जाधव से संबंध रखने वाले कुछ युवाओं को भी पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया। कुलवंत कुमा सारंगल अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आज दोपहर में यहां मीडिया को जाधव की गिरफ्तारी के बारे में अधिक जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि मूसेवाला की गत 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Similar Post
-
जनहित याचिका में राज्य सरकार पर नव केरल सर्वेक्षण के लिए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप
कोच्चि, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कोच्चि स्थित उच्च न्यायालय ने व ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
ठाणे: शेयरों में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 17.5 लाख की ठगी
ठाणे, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजु ...
