गिरिडीह वन क्षेत्र से अवैध खनन किया गया 50 टन माइका जब्त
गिरिडीह, रविवार, 12 जून 2022। झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को गांवा थाना क्षेत्र में वन विभाग ने छापेमारी कर वन क्षेत्र से अवैध ढंग से खनन कर निकाला गया लगभग 50 टन माइका जब्त कर लिया। वन विभाग ने इसकी जानकारी दी । वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि अवैध रूप से उत्खनित माइका वनभूमि से निकालकर सड़क के किनारे रखा गया था। इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले की निमियाघाट थाना पुलिस ने भी आज बालू लदे दो ट्रैक्टरों को भी जब्त कर लिया और इस सिलसिले में पुलिस ने दो चालकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह से अब तक जिले में दो दर्जन बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है और इस सिलसिले में एक दर्जन लोग गिरफ्तार किये गये हैं। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने सभी थाना प्रभारियों को आर्थिक अपराध रोकने में भी सख्ती बरतने का आदेश दिया है।
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
