कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, शनिवार, 11 जून 2022। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के खांदीपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि इस दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने माकूल जवाब दिया। अधिकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, जो आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
