बीकानेर के पास सड़क हादसे में दंपति सहित चार लोगों की मौत
बीकानेर, गुरुवार, 09 जून 2022। बीकानेर के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीकानेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा बुधवार देर रात कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ। श्रीडूंगरगढ़ के थानाधिकारी वेद प्रकाश श्योराण ने बताया कि हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त जगदीश (45), उसकी पत्नी संतोष देवी (35), रामदयाल और आरिफ के रूप में हुई है। हादसे में रमेश कुमार (20) और पूजा (18) गंभीर रूप से घायल हैं।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
