उच्चतम न्यायालय परिसर में एक बैंक में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 07 जून 2022। उच्चतम न्यायालय परिसर में मंगलवार सुबह यूको बैंक की एक शाखा में आग लग गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि उच्चतम न्यायालय परिसर में यूको बैंक की एक शाखा में आग लगने की सूचना सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर मिली। गर्ग के मुताबिक, दमकल की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि एसी यूनिट और कई दस्तावेज आग की चपेट में आ गए। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
हैदराबाद में अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में आग लगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद, शनिवार, 07 फरवरी 2026। हैदराबाद में शनिवार को तेलंगान ...
-
केरल में प्याज से लदे एक ट्रक से विस्फोटक जब्त
मलप्पुरम (केरल), शनिवार, 07 फरवरी 2026। केरल में मलप्पुरम के समीप ...
-
दुर्घटना मामले में लापरवाही के संदेह में अधिकारियों को निलंबित किया गया: दिल्ली के मंत्री
नई दिल्ली, शनिवार, 07 फरवरी 2026। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आश ...
