गोवा स्थापना दिवस : ममता बनर्जी ने गोवावासियों के संघर्ष के जज्बे को सलाम किया
कोलकाता, सोमवार, 30 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गोवा के लोगों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि उनके संघर्षों ने ही 35 साल पहले गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाया। ममता ने ट्वीट किया, ‘‘आज गोवा के स्थापना दिवस पर मैं राज्य के लोगों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करती हूं। उनके संघर्षों के कारण 1987 में आज ही के दिन गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।’’ ममता ने कहा, ‘‘हम उन योद्धाओं के योगदान का सम्मान करते हैं और उनकी भूमिका की सराहना करते हैं। गोवा समृद्ध हो।’’ गोवा को 30 मई 1987 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इससे पहले यह केंद्र-शासित प्रदेश गोवा, दमन एवं दीव का हिस्सा था।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
