'आंकड़ों का मकड़जाल है UP का बजट', अखिलेश ने कहा- सरकार लगातार बढ़ा रही है महंगाई
लखनऊ, गुरुवार, 26 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का इस बार का बजट आंकड़ों का मकड़जाल है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार के बजट में सब कुछ घटा दिया गया है। सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था उस पर इनका क्या जवाब है। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है। दाल, तेल, डीजल, पेट्रोल, सीमेंट, स्टील समेत सभी की कीमतों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात की जाती है लेकिन बजट में सभी लोगों का ख्याल नहीं रखा गया है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के बजट को बंटवारा करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये बजट नहीं बंटवारा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी आज चरम पर है। प्राथमिक शिक्षा बर्बाद हुई है और सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
