आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि मानवता को आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लेना चाहिए। नायडू ने शनिवार को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि वैश्विक शांति और मानवता के लिए आतंकवाद गंभीर खतरा है। इसके कारण दुनिया भर में अनेक निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा, ''आज आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ रहे हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य और बलिदान को सादर नमन करता हूं। एक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि आसपास की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें। समाज में राष्ट्रीय एकता और सौहार्द की भावना को दृढ़ करें।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
