महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, डीजल से भरे टैंकर और ट्रक में टक्कर
- हादसे में नौ लोगों की झुलसकर मौत
मुंबई, शुक्रवार, 20 मई 2022। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां डीजल से भरे टैंकर और लकड़ी ले जा रहे ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने के बाद आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे चंद्रपुर-मुल रोड पर हुई। चंद्रपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार ने कहा, ‘चंद्रपुर शहर के पास अजयपुर के निकट डीजल से भरा एक टैंकर लकड़ी के लट्ठों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे से वहां भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।’ वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी अजयपुर पहुंचे और कुछ घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। नंदनवर ने बताया कि पीड़ितों के शवों को बाद में चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
