रोहिणी अदालत में न्यायाधीशों के कक्ष् के पास लगी आग
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मई 2022। रोहिणी अदालत की दूसरी मंजिल पर न्यायाधीशों के कक्ष के पास बुधवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा ”दूसरी मंजिल पर रोहिणी अदालत के कक्ष संख्या 210 में आग लगने की सूचना लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।” उन्होंने बताया कि न्यायाधीशों के कक्ष के पास एक वातानुकूलित यंत्र (एसी) में आग लग गई।
उत्तरी दिल्ली वकील संघ ने एक बयान में कहा कि अदालत परिसर में आग की नियमित घटनाएं याचिकाकर्ताओं, अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों सहित अदालतों का दौरा करने वाले सभी लोगों के लिए भयावह हैं। इन घटनाओं के चलते हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है। वकील संघ के सचिव विनीत जिंदल ने कहा ”प्रत्येक जिला अदालत की अपनी रखरखाव समिति होती है और अग्निशमन विभाग की जिम्मेदारी होती है कि वह सभी उपकरणों की जांच कर देखे कि वे कार्य कर रहे हैं या नहीं। अदालत परिसर में आग की लगातार घटनाएं इंगित करती हैं कि अदालतों में अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिस पर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है।”
Similar Post
-
दिल्ली में 774 विद्यालयों में सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं, सबसे ज्यादा संख्या निजी स्कूलों की
नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली में बाल संरक्षण माह अभियान के तहत ...
-
चेक बाउंस मामले में महिला की दोषसिद्धि बरकरार, मुकदमे के दौरान बार-बार बदलता रहा उसका रुख : अदालत
नई दिल्ली, रविवार, 26 जुलाई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने चेक बाउंस ...
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
