भगवान बुद्ध की शिक्षा लोगों को शांति, अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है : ममता
कोलकाता, सोमवार, 16 मई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध की शिक्षाएं लोगों को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे। ममता ने ट्वीट किया, ‘बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हम सभी को शांति, अहिंसा, एकता और प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें।’ बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म के उपलक्ष्य में दक्षिण और पूर्वी एशिया के अधिकांश देशों में मनाया जाता है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
