राष्ट्रपति कोविंद ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी
नई दिल्ली, सोमवार, 16 मई 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का मार्ग अपनाकर देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। सिक्किम 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, “सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई। सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का मार्ग अपनाकर में देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। निरंतर विकास और समृद्धि के लिए सिक्किम के सभी निवासियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।’
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
