मुंबई: ट्रक ने सड़क पर खड़े दूध के एक टैंकर को मारी जोरदार टक्कर, पांच की मौत
मुंबई, शुक्रवार, 13 मई 2022। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शुक्रवार को तड़के एक ट्रक ने सड़क पर खड़े दूध के एक टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा यहां से 450 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मुक्तेनगर-मल्कापुर रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ। अधिकारी ने बताया, ‘‘पड़ोसी धुले जिले से जलगांव जा रहा दूध का टैंकर कुछ तकनीकी खामी के कारण सड़क पर रुक गया था। कंपनी ने मौके पर एक और टैंकर भेजा था और दूध को उसमें भरने का काम चल रहा था।’’ उन्होंने बताया कि जब कर्मचारी दूध को दूसरे टैंकर में भरने के काम में लगे थे तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और चार अन्य को गंभीर चोटें आयी हैं। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
