पिथौरागढ़ में भूकम्प के मध्यम झटके
देहरादून, बुधवार, 11 मई 2022। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले में बुधवार सुबह भूकम्प के मध्यम झटके महसूस किये गये। भूकम्प की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र डीडीहाट के अस्कोट थाना क्षेत्र में सतह से 05 किमी नीचे, 29.73 उत्तरी अक्षांश और 80.34 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप के झटकों से लोगोंं में खलबली मच गयी। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पिथौरागढ़ के सूचना अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 10.03 बजे जिले में भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के हवाले से बताया कि जिले के समस्त तहसील क्षेत्रों तथा थाना क्षेत्रों में भूकंप से हुई क्षति सम्बन्धी सूचना मांगी गयी, हालांकि कहीं से किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
Similar Post
-
बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस परिसर की जांच में जुटी
बेगूसराय/खगड़िया, सोमवार, 09 मार्च 2026। बिहार के बेगूसराय सिवि ...
-
दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली के नांगलोई में सोमवार क ...
-
दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम त ...
