राष्ट्रपति ने देशवासियों को ईद-उल-फ़ित्र की बधाई दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 03 मई 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को देशवासियों को ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर बधाई दी तथा उनसे मानवता की सेवा करने और जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लेने की अपील की । राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद मुबारक ! रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आइए, इस पवित्र अवसर पर, हम सब, स्वयं को मानवता की सेवा के लिए समर्पित करने तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें।’’
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
