पटियाला हिंसा पर केजरीवाल ने कहा : किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
सूरत (गुजरात), रविवार, 01 मई 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च के दौरान पटियाला में हुई झड़पों और हिंसा पर सख्त कार्रवाई की है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पटियाला में हिंसा के दौरान खालिस्तान बनाने के समर्थन में नारेबाजी किए जाने पर एक सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं होने देंगे।’’ केजरीवाल ने शनिवार रात सूरत हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हिंसा या तनाव पैदा करने में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब सरकार ने सुबह से ही कड़ी कार्रवाई की है और पटियाला में शांति कायम की गयी है। पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।’’
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
