केरल में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
अलाप्पुझा (केरल), बुधवार, 27 अप्रैल 2022। केरल में अलाप्पुझा जिले के पास पयालकुलंगारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक कार की एक लॉरी से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 12 साल के लड़के समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम के रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्य अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए नेदुमबस्सेरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे। स्थानीय लोगों के हवाले से पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर लॉरी से हो गई जो सामने से आ रही थी। टक्कर के प्रभाव की वजह से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हुआ है जिसे नज़दीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
