रामनवमी पर हिंसा के बाद हिम्मतनगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू
हिम्मतनगर (गुजरात), मंगलवार, 26 अप्रैल 2022। गुजरात के हिम्मतनगर में निगम अधिकारियों ने अवैध ढांचों को गिरने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरु किया है। शहर में इस माह की शुरुआत में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साबरकांठा के हिम्मतनगर शहर के छपरिया इलाके में अतिक्रमण को हटाने के लिए बुल्डोजरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विशाल वाघेला ने कहा,‘‘ नगरनिगम ने छपरिया इलाके में अतिक्रमण ढहाने का काम शुरु कर दिया है, यह स्थान उस जगह के निकट है जहां रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।’’ गौरतलब है कि दस अप्रैल को छपरिया इलाके में उस वक्त हिंसा हुई थी जब दो सुमदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में कुछ लोग घायल हो गए थे।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
