नोटेरी पब्लिक के रिक्त पदों पर पात्र अधिवक्ताओं के साक्षात्कार 25 अप्रैल से प्रारंभ
जयपुर, रविवार, 24 अप्रैल 2022। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर बताया कि नोटरी पब्लिक के रिक्त पदों पर पात्र अधिवक्ताओं के लिए साक्षात्कार कल 25 अप्रैल 2022 से प्रारंभ किए जाएंगे। विधि एवं विधिक कार्य विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि इस संबंध में सूचना 18 तथा 19 अप्रैल 2022 को विधि विभाग की वेबसाइट www.law.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में क्षेत्रवार नोटेरी पब्लिक के 216 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना 2 मई 2021 को जारी की गई थी।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
