दिल्ली सरकार ने एस के श्रीवास्तव से सरकारी आवास खाली करने को कहा
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 अप्रैल 2022। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एस के श्रीवास्तव को अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए कहा। श्रीवास्तव आज ही राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पीडब्ल्यूडी की आवंटन शाखा ने श्रीवास्तव से लिखित में कहा है कि उन्हें आवंटित बंगले में 20 अप्रैल के बाद उनके रहने पर हर्जाना भरना होगा। श्रीवास्तव उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मार्च में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली में तीन नगर निगमों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा को टाल दिया था।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
