मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में कुख्यात उग्रवादी गिरफ्तार
इम्फाल, बुधवार, 20 अप्रैल 2022। मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में एक कुख्यात उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। असम राइफल्स के बयान के मुताबिक एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को दम्पी गांव से उग्रवादी समूह यूनाइटेड ट्राइबल रिवोल्यूशनरी आर्मी (यूटीआरए) के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए कुख्यात उग्रवादी के पास से एक .22 पिस्तौल, सात कारतूस, एक चीनी हथगोला और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए उग्रवादी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
